पढ़िए- पूरे सप्ताह के मौसम का हाल, दिल्ली-NCR से विदाई की तैयारी में सर्दी

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह भी हल्की सर्दी और हल्का कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ कोहरे और ठंड में कमी आती जाएगी। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर की सर्दी अब विदाई की राह पर है। वहीं, गर्मी ने दस्तक देने के साथ ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन 10 साल का रिकॉर्ड टूटा। 2010 के बाद पहली बार 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पार हुआ हालांकि, बुधवार के मुकाबले तापमान थोड़ा कम ही रहा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार यानी 10 फरवरी का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था। यह पिछले 15 साल में सर्वाधिक था। वहीं, प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक तापमान का उतार-चढ़ाव तो जारी रहेगा, लेकिन दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर अब लौटने वाला नहीं है। कुलमिलाकर ठंड अब विदाई की तैयारी में है और फरवरी के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड बेहद कम परेशान करेगी।

अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2018 व 2016 में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 जबकि न्यूनतम 46 फीसद रहा।

दिल्ली-एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ

  • गाजियाबाद
  • गुरुग्राम
  • फरीदाबाद
  • ग्रेटर नोएडा

बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 330 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा की हवा 358 एक्यूआइ के साथ सबसे अधिक प्रदूषित रहा। वहीं, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में पीएम 10 का स्तर 297 व पीएम 2.5 का स्तर 149 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *