ममता बनर्जी शर्म करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो, भाजपा महानगर ने मुंह पर उंगली रखकर गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध

[object Promise]
लखनऊ । भाजपा महानगर इकाई ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा निकाले जा रहे रोड शो पर तृणमूल द्वारा की गई हिंसा के विरोध में मौन जुलूस निकाला। गया। प्रदेश कार्यालय से प्रदेश महामंत्री व महानगर प्रभारी विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र प्रभारी जेपीएस राठौर, अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने हाथों में ममता बनर्जी शर्म करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो, बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाओ, लोकतंत्र बचाओ, ममता तेरी गुण्डागर्दी नहीं चलेगी, दीदी तेरी दादागिरी नहीं चलेगी…जैसे नारे तख्तियों पर दर्शाते हुए जुलूस निकाला फिर अपने-अपने मुंह पर उंगली रखकर गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि ममता सरकार द्वारा तरह-तरह से लोकतंत्र का अपमान किया जा रहा है कभी भाजपा नेताओं के हेलीकाफ्टर उतरने की अनुमति न देना तथा सभा की अनुमति न देना एवं अनुमति मिलने के बाद निरस्त कर देना एवं भाजपा कार्यकतार्ओं को विभिन्न तरीको से प्रताड़ित करने जैसी घटनायें घटी हैं। कार्यकतार्ओं में बहुत रोष था और ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल में करायी जा रही हिंसा के विरोध में बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।
मार्च में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर
शुक्ला, राम अवतार कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, पार्षद सुशीलतिवारी पम्मी, मनोज अवस्थी, साधना वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नीरज कटियार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *