नई दिल्ली । एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, दिल्ली को ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही हैं। ठंड के साथ-साथ कोहरा भी है, MET के हिसाब से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री है वर्ष के अंतिम में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसकी वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। दिल्ली में तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह दिसंबर पिछले 100 वर्षों के दौरान दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर बनने जा रहा है। 1901 से 2018 तक केवल चार मौकों पर दिसंबर का अधिकतम औसत तापमान 20 डिग्री से नीचे गया है। इस वर्ष यह 26 दिसंबर तक 19.85 डिग्री है, जबकि 31 दिसंबर तक यह केवल 19.15 डिग्री ही रह सकता है। इससे पहले ऐसा 1919, 1929, 1961 और 1997 में हुआ था। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया है कि इस वर्ष दिसंबर में गुरुवार तक औसत तापमान 19.85 डिग्री रहा और इसके 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री तक गिरने के आसार है।
उन्होंने बताया है कि अभी तक 1997 का दिसंबर 1901 के बाद सबसे ठंडा दिसंबर था जब औसत तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर राजेंद्र जेनामणि ने कहा कि, “यह लंबी अवधि है, जिसकी प्रकृति अनोखी है और यह पूरे उत्तर पश्चिम भारत पर प्रभाव डालेगी।”
Leave a Reply