कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दिया एक बार फिर विवादित बयान, बताया प्रधानमंत्री और अमित शाह को घुसपैठिया

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आज एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह घुसपैठिया हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बता दिया है।
लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने एनआरसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान सबके लिए है। ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है। अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिये हैं। घर आपका गुजरात है, आ गए दिल्ली। आप खुद माइग्रेंट हैं। वैध-अवैध बाद में पता चलेगा।

चौधरी ने आगे बताया कि ‘वे दिखाना चाहते हैं कि मुसलमान को भगाएंगे। मुसलमान को भगाने की उनकी हिम्मत नहीं है। मुसलमान हमारे देश का नागरिक है, वे यहां से क्यों भागेगा ? हिंदुस्तान सबके लिए है जितना हिंदुओं के लिए उतना ही मुसलमान के लिए है। गंगा-जमुना तहजीब का हिंदुस्तान है। सबके सहयोग से हिंदुस्तान बना है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाली केंद्र सरकार पूरे देश में एनआरसी ( NRC) लागू करने की बात कह रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने असम के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू करने का वादा किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *