अगर ये है स्थिति तो जरूर करवाएं रुद्राभिषेक

आध्यात्मिक: शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन में शिव भक्त नित्य शिव की पूजा-आराधना करते हैं, शिव चालीसा का पाठ करते हैं और शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। वही कई लोग सावन के महीने में रद्राभिषेक करवाते हैं। रद्राभिषेक में हम भगवान शिव का अभिषेक अलग -अलग वस्तुओं से करते हैं। मान्यता है की अगर आप रुद्राभिषेक करवाते हैं तो आपके सभी रोग-दोष दूर होते हैं व मृत्यु संकट भी शिव हर लेते हैं। 

आध्यात्म के मुताबिक़ जो व्यक्ति रुद्राभिषेक करता है स्वयं शिव उसकी रक्षा करते हैं। जब रावण ने शिव का रुद्राभिषेक किया तो वह त्रिलोक विजय कर महाशक्तिशाली बन गया। भस्मासुर ने अपने आसुओं से शिव का रुद्राभिषेक किया और शिव से मन चाहा वरदान प्राप्त किया. वही कलयुग में अपने बिगड़े काम बनाने के लिए शिव का रद्राभिषेक करना सबसे अधिक फलदायी है। लोग पुत्र प्राप्ति की इच्छा से लेकर सफलता के लिए अपने घरों में रुद्राभिषेक करवाते हैं। 

जानें रुद्राभिषेक करवाने से क्या होगा फायदा –

मृत्यु दोष से मुक्ति हेतु रद्राभिषेक करवाना आवश्यक है। 

अगर आप बार-बार असफल हो रहे हैं तो आपको सफलता का संकल्प लेकर रद्राभिषेक करवाना चाहिए। 

यदि कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है, अकाल मृत्यु का भय है, बीमारी का पता नहीं चल रहा है तो उसे रद्राभिषेक अवश्य करवाना चाहिए। 

अगर किसी के घर में कलह मची हुई है, दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट आ रही है तो आपको रद्राभिषेक करवाना चाहिए। 

घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ रहा है तो उससे छुटकारे का संकल्प लेकर आपको रुद्राभिषेक करवाना चाहिए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *