पूर्व सैनिक की गर्दन पर गांव के युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया

[object Promise]

उन्नाव.

पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम थरि मजरे खरही रामपुर में सुबह लगभग 8:30 बजे पूर्व सैनिक गिरिजेश सिंह (65) गांव के कुछ लोगों के साथ कोटेदार ओमकार के दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान गांव का शुभम सिंह वहां पहुंचा और गिरजेश की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। एंबुलेंस से घायल काे सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पूर्व सैनिक को मृत घोषित कर दिया गया।पूर्व सैनिक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। ग्रामीण आरोपी को मानसिक बीमार बता रहे हैं हालांकि पूर्व सैनिक की गर्दन पर कई वार किए जाने के पीछे रंजिश की चर्चाएं तेज हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *