पटना से सटे सिगोड़ी थाना मे अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिती रात थाने में किया ,पथराव,वाहन में लगाए आग

[object Promise]

रिपोर्ट— नितीश कुमार

जिला — पटना

जानकारी के मुताबिक सिगोडी गांव निवासी आदिल कुमार 15 वर्ष पिता जसीमुद्दीन 23 फरवरी को गांव के ही नया बाजार देवी स्थान के पास अपने दो अन्य मित्रों के साथ घूम रहा था. इसी बीच उसे प्यास लगी और वही मंदिर के पास स्थित चापाकल पर पानी पीने लगा .इस दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य लडको से किसी बात को इनलोंगों का बकवास होने लगा. इसी बीच बात बढ गया और मारपीट होने लगा.इसी बीच दूसरे पक्ष के लडको ने दूसरे गांव के कुछ और लड़कों को बुला लिया .और तीनों लड़कों के साथ मारपीट करने लगा .इस बीच दो लड़का भाग निकला. वही आदिल को उन लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. किसी तरह सूचना परिजनों को मिला .परिजनों ने उसे सिगोडी थाने ले गया .पुलिस ने इलाज के लिए घायल् को अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज भेजा .जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीसी रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है .इसी बीच रविवार की देर शाम परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों ने अपराधियों पर प्राथमिकी वह गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव करने लगे. ग्रामीणों का आरोप था कि 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने ना तो एफ आई आर दर्ज किया है और ना ही अपराधियों की गिरफ्तारी ही किया है.घेराव कर रहे लोंगों को पुलिस ने बहुत समझाया.

लेकिन वह नहीं माने इसी बीच उत्तेजित लोगों ने थाने में रखें टेबल कुर्सी व एक बाइक को आग के हवाले कर दिया.और थाने में हंगामा करने लगें.हंगामें व आगजनी से गुस्साए पुलिसकर्मियों ने थाने पर घेराव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया .पुलिस के लाठी चार्ज होते हैं ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. ग्रामीणों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, और आत्म रक्षार्थ कई राउंड फायरिंग की.फायरिंग के बाद वहां भगदड़ मच गई. इसी बीच इस भगदड़ में सिगोडी गांव के ही मुसर्रत जन्नत 17 वर्ष पिता मोहम्मद नसीम अंसारी का पैर टूट गया. जिसे परिजनों ने दुल्हिनबाजार के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया.वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर स्वयं गाड़ी व कुर्सी,टेवल में आग लगाने की बात कही है. घटना की सूचना मिलते हैं डीएसपी तनवीर अहमद व कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है इस बाबत डीएसपी तनवीर अहमद ने बताया कि कई लोगों ने थानों में उपद्रव किया है और गाड़ी में आग लगाई है. उपद्रवियों की पहचान कर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वही फायरिंग की घटना से इनकार किया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *