डेस्क। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद का दर्जा देने के सवाल पर सरकार की ओर से पक्ष रख रहे मंत्री ने कहा कि वो किसी भी उपाधि के मोहताज नहीं।
बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय महतो ने पूछा था कि क्या सरकार भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को शहीद का दर्जा देगी, जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान बलिदान दिया।
इस महत्वपूर्ण सवाल पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सांसद को जवाब दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्र हमेशा भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे सेनानियों का आभारी रहेगा जिन्होंने भारत के बेहतर भविष्य के लिये अपना बलिदान दे दिया साथ ही उनका नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा है।
अजय मिश्रा आगे बोले कि भारत की आजादी के संघर्ष में इन स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत का अमूल्य योगदान रहा है। ”स्वतंत्रता के सर्वोच्च राष्ट्रीय कारण के लिये उनकी शहादत एक तथ्य है और यह किसी आधिकारिक रिकार्ड के होने या न होने पर निर्भर नहीं करते है।’
Leave a Reply