चीन ने बनाया बादल बम, Atom बम से भी ज्यादा खतरनाक

डेस्क। चीन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा। अब पड़ोसियों के साथ ही इसमें दूर देशों को भी चिंता देनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में उसका जो नया खेल सामने आया है, वो कुदरत को भी चुनौती देने जैसा लगता है।

बीजिंग के स्वयंभू बादशाह बादल-बम बनाने में लगे हुए हैं। धरती की सुरक्षा और भविष्य के खतरों पर गौर करें तो ये कोई छोटा-मोटा बम नहीं होगा क्योंकि इसको एटम बम से भी खतरनाक बताया जा रहा है।

अपने इस नए बम के जरिए चीन असीम ब्रह्मांड को मुट्ठी में मिलना चाहता है। जिनपिंग ने दावा भी किया है कि इस बादल-बमों को किसी ATOM बम से कम मत समझिए।

बता दें कि ड्रैगन के ये बम दूसरे देशों के लिए तबाही बन सकते हैं साथ ही दूसरे देशों के मौसम को हाईजैक भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं बादलों में विस्फोट कराकर चीन बिना मौसम के बारिश कराने के लिए टेकनीक बनाने में भी पैसा पानी की तरह बहा रहा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *