अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक बी०सी० दूबे के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में आज थानाध्यक्ष गौरीगंज भरत उपाध्याय मय हमराह तलाश वांछित/वारंटी व देखभाल क्षेत्र सैठा बार्डर पर मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि 10-10 हज़ार के ईनामिया अभियुक्त नीरज पाण्डेय व रोहित राय इस समय धनापुर, जरियारी के पास पुलिया पर खड़े हैं |
इस सूचना पर मय हमराह मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचे तो उक्त अभियुक्तगण पुलिस बल को देखकर भागने लगे कि घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 05:45 बजे सुबह पकड़ लिया गया |
नाम पूछने पर एक ने अपना नाम नीरज पाण्डेय व दूसरे ने रोहित राय बताया | उक्त दोनों अभियुक्त मु०अ०स० 379/18 धारा 2/3(1)गैंगस्टर एक्ट थाना गौरीगंज अमेठी में वांछित थे तथा फरार चल रहे थे | जिन पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10-10 हज़ार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था |
Leave a Reply