HYDERABAD RAPE-MURDER CASE : तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का अजीब बयान, कहा…

[object Promise]

हैदराबाद। साइबराबाद पुलिस ने दो दिन पहले 22 साल की पशु चिकित्सक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। हिरासत में लिए गए लोगों में एक ट्रक ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया।

बाहरी इलाके शमशाबाद में टोंडुपल्ली टोल प्लाजा के पास युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। उसके शव को 25 किलोमीटर दूर ले जाकर रंगा रेड्डी जिले के चटनपल्ली पुल पर पेट्रोल छिडक़कर जला दिया गया। पीडि़ता की मां ने कहा है कि मेरी बेटी बहुत मासूम थी। मैं चाहती हूं कि दोषियों को जिंदा जला दिया जाए।

घटना के बाद मेरी छोटी बेटी थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची लेकिन उसे दूसरे थाने शमशाबाद भेज दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय कहा कि यह मामला उसके क्षेत्र में नहीं आता है। उधर, तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा कि इस घटना से हम दुखी हैं। यह दुर्भाग्यपूण है कि महिला डॉक्टर ने 100 नंबर की जगह अपनी बहन को फोन किया। अगर उन्होंने 100 नंबर पर कॉल किया होता तो उन्हें बचाया जा सकता था।

इस बयान का जमकर विरोध होने के बाद गृह मंत्री ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि इस घटना से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। वह मेरी बेटी जैसी थी। दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। मैं जब उसके माता-पिता से मिला तो मेरी आंखों में भी आंसू आ गए।

इस घटना ने राज्यभर के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। चौतरफा निंदा के अलावा लोगों ने इस जघन्य अपराध के विरोध में सडक़ों पर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामा राव ने शुक्रवार को इस घटना की निंदा करते हुए मामले की व्यक्तिगत निगरानी करने का वादा किया।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे रामा राव ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीडि़ता को जल्द से जल्द न्याय मिले। पुलिस ने जुल्म की शिकार हुई युवती की स्कूटी, कपड़े, जूतियां और शराब की बोतल टोल प्लाजा के पास से बरामद की। पुलिस के मुताबिक, पशु चिकित्सक युवती ने अपनी बहन को रात करीब 9.45 बजे फोन किया था कि उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई है।

किसी ने मदद करने की पेशकश की थी। मृतका की बहन ने पुलिस को बताया कि फोन पर बात करते समय उसकी बहन ने कहा था कि उसे पास खड़े कुछ ट्रक ड्राइवरों से खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस को संदेह है कि युवती को जाल में फंसाने के लिए अपराधियों ने उसके वाहन को जानबूझकर पंक्चर कर दिया होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *