गुरुग्राम। परीक्षा देने आई एक 24 साल की महिला के साथ उसके चचेरे भाई ने एक होटल में अपनी हवस मिटाई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 सितंबर को घटी थी, लेकिन पुलिस को इस बारे में शनिवार को तब पता चला, जब महेंद्रगढ़ की निवासी पीड़िता ने अपने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि महेंद्रगढ़ में अन्य धाराओं के साथ दर्ज जीरो एफआईआर के बाद इसे रविवार को गुरुग्राम में महिला पुलिस थाने को हस्तांतरित किया गया। जांच प्रारंभिक चरण में है और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने गृह स्थानन गुरुग्राम एक परीक्षा में शामिल होने आई थी। परीक्षा केंद्र पर उसकी मुलाकात उसके एक दूर के चचेरे भाई से हुई, जिसने उसे उसके साथ शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरने के लिए कहा।
बोकन ने बताया कि रात के दौरान वह सो रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने उसे धमकी दी कि यदि घटना के बारे में उसने किसी को बताया तो उसे परिणाम भुगतने होंगे।
बोकन ने बताया कि चूंकि परीक्षा एक दिन बाद थी, लिहाजा पीड़िता ने आपबीती के बारे में परिवार को नहीं बताया। उसने परीक्षा दी और अपने घर लौटी। कुछ दिन बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।
Leave a Reply