रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज रामरतन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आजको रामराज सरोज प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व तलाश वांछित क्षेत्र में मौजूद थे । मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 428/19 धारा 452,302,506,326 भादवि में वांछित अभियुक्त रिंकू उर्फ रामकिशन कोरी पुत्र सिद्धनाथ नि0 छोटा मटेरा मजरे भनियापुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी को टोपरी गांव मोड़ के पास से समय 07.30 बजे सुबह गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 02.11.2019 वादी छविलाल द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री दिनांक 31.10.2019 की रात्रि में घर में सो रही थी कि अभियुक्त रिंकू दीवार कूद कर अंदर आया । पुत्री द्वारा शादी के लिए मना करने पर तेल डालकर आग लगा दिया । जिससे उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । उक्त सूचना पर थाना गौरीगंज पर मु0अ0स0 428/19 धारा 452, 302, 506, 326 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
• रिंकू उर्फ रामकिशन कोरी पुत्र सिद्धनाथ नि0 छोटा मटेरा मजरे भनियापुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. रामराज सरोज प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज जनपद अमेठी |
2. का0 अमर कुमार यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
3. का0 वीरेन्द्र कुमार थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
Leave a Reply