महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे

[object Promise]

फिरोजाबाद – क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में एसएन रोड स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l बच्चों ने इस दौरान डांस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी तो वहीं क्रिसमस झांकी के आयोजन पर अभिभावकों की तालियों से प्रांगण गूंज उठा l

स्कूल प्रिंसीपल कुमारी नीलम शुक्ला ने बताया कि मैरी क्रिसमस डे पर बच्चों को उसके बारे में बताया गया। वहीं बच्चों ने इस मौके पर कई कार्यक्रमों में भाग लिया जिससे उनकी प्रतिभा में भी निखार सामने आया l

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद बंसल, सचिव डीएम शर्मा, प्रबंधक राजेंद्र कुमार जैन, प्रिंसीपल कुमारी नीलम शुक्ला, स्कूल इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा संग अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *