रोहित और इशांत तीन-चार दिनों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचें, अगर वे टेस्ट खेलना चाहते हैं: रवि शास्त्री

[object Promise]

सिडनी। टीम इंडिया के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और इशांत शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली टेस्ट सीरीज में भाग लेने पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा। रोहित (हैमस्टि्रंग) और इशांत (साइड स्ट्रेन) दोनों मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन पर हैं।

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा और इशांत शर्मा की ऑस्टेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेने पर आशंका जता दी है। उनका कहना है कि इसके लिए उन्हें 3-4 दिन में यहां पहुंचे।

हालांकि, बीसीसीआइ ने अभी उनके ऑस्ट्रेलिया जाने की तारीख के बारे में नहीं बताया है। ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों के जरूरी क्वारंटाइन को देखते हुए अगर वे सोमवार को भारत से रवाना नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ छह से आठ दिसंबर के बीच खेले जाने वाले अभ्यास मैच में भाग नहीं ले पाएंगे।

शास्त्री ने कहा कि यह पहले ही तय हो गया था कि चोट के कारण रोहित सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वे यह देखना चाह रहे थे कि उन्हें कितने आराम की जरूरत है, क्योंकि आप ज्यादा लंबे समय तक विश्राम भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर टेस्ट सीरीज में खेलना है तो आपको अगले तीन या चार दिनों में फ्लाइट में होना होगा। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो यह मुश्किल होगा।

स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग ट्रेनिंग कर रहे रोहित

शास्त्री ने कहा कि एनसीए की मेडिकल टीम फिलहाल आकलन कर रही है कि रोहित का खेल से ब्रेक कब तक रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लंबे समय तक आराम करना पड़ा तो चीजें मुश्किल हो सकती हैं क्योंकि आपको क्वारंटाइन को भी ध्यान में रखना है। रोहित ने इससे पहले कहा था कि वह एनसीए में स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग ट्रेनिंग कर रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि इशांत का मामला भी रोहित की तरह ही है। आप वास्तव में नहीं जानते कि वे दोनों कब ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के लिए तैयार होंगे। जैसा मैंने कहा, अगर किसी को टेस्ट सीरीज में खेलना है, तो उसे अगले चार या पांच दिनों में उड़ान भरनी होगी। नहीं तो, यह बहुत मुश्किल होगा।

मयंक और शुभमन में होगी सलामी बल्लेबाज के लिए प्रतिस्पर्धा

भारतीय टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बेहतर सलामी जोड़ी बनाने पर विचार कर रहा है। ऐसे में शिखर धवन के जोड़ीदार के रूप में मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से होनी है। भारतीय टीम ने अपनी पिछली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड में खेली थी, जहां उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अग्रवाल वहां पर तीनों प्रारूप में खेले थे, लेकिन ज्यादा सफल नहीं हुए थे। जहां तक शुभमन के चयन का सवाल है तो यह फैसला कोच शास्त्री और कोहली को सिडनी की पिच को देखते हुए लेना होगा। शास्त्री ने रविवार को गिल के साथ लंबी बातचीत की थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *