पानी की टंकी बनी पर ग्रामीणों की प्यास बुझाने में नकाम; ग्रामीणों में आक्रोश

[object Promise]

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा–जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदवारा गांव का मामला है। जंहा जल कर्मियो की लापरवाही से ग्रमीण बूंद बूंद पानी के लिये तरस रहे है।जहां पर ग्रामीणों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा । ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों शिवम ,रामकिशोर, गंगा प्रसाद सिद्ध गोपाल शिवचरन ने बताया ,कि गांव में पानी की टंकी बने हुए, कई साल हो गये, लेकिन शोपीस की तरह ही कई महीने से खड़ी है। गांव की पाइप लाइनें कई जगह से टूटी हैं। जिसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की गई है लेकिन कोई भी अधिकारी पानी की टंकी की तरफ ध्यान नहीं दे रहा।

इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से भी कहां गया, लेकिन ग्राम प्रधान ने भी टंकी की तरफ ध्यान नहीं दिया। जब पूरे मामले की जानकारी ग्राम प्रधान से लेनी चाहिए उनका कहना था कि पानी की टंकी बनी है गांव में सप्लाई भी है उस जगह है जहां पर सप्लाई नहीं पहुंच पाती जिसको समय मिलने पर बनवा दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *