पार्टी में लड़की फ्री स्टाइल में प्लेट भरकर खाना खा रही थी, अचानक आ गया कैमरामैन, फिर ऐसा कुछ हुआ…..!

पार्टी में एक लड़की फ्री स्टाइल में खाना खा रही थी उसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर कोई हंसने को मजबूर हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि क्या होता है जब आप शादी में खाना खा रहे हों और अचानक कैमरामैन सामने आ जाए। जाहिर सी बात है कि पार्टी में खुलकर खाना नहीं खा पाएंगे। इस वीडियो में भी लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पार्टी में हाथ से चावल खा रही थी। उसको अंदाजा नहीं था कि अचानक कैमरामैन उसके पास आ जाएगा। जैसे ही उसने ऊपर की तरफ देखा तो कैमरामैन ने कैमरा उसी की तरफ किया था। देखकर वो हैरान रह गई और चम्मच से चावल खाने लगी। फिर उसकी भी हंसी छूट गई।

यह वीडियो काफी टाइम से सोशल मडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक और वॉट्सएप पर भी शेयर किया जा चुका है। इंस्टाग्राम पर भी यह वीडियो छाया हुआ है। एक यूजर ने लिखा, यह बहुत परेशान करने वाली चीज है। मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है। दूसरे यूजर ने लिखा, इसलिए कहा जाता है कि शादी पार्टी में ऐसे खाना खाओ कि किसी को पता भी न चले।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *