उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में शिवपाल के प्रत्याशी बनने पर सपाइयों ने मनाया जश्न

[object Promise]

स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बांटी मिठाई
शिवपाल यादव को जिताने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा फीरोजाबाद लोकसभा से चनुाव लड़ने की घोषणा किए जाने के बाद प्रसपा पदाधिकारियों में हर्ष की लहर है। पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया।

स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में यूथ के जिलाध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र की जनता चाहती थी कि फीरोजाबाद जिले से अच्छे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाए। इसके लिए प्रसपा पदाधिकारी शिवपाल सिंह यादव से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे।

आखिरकार उन्होंने क्षेत्र की जनता की मांग का सम्मान करते हुए यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उनकी घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों में नए जोश का संचार हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह फीरोजाबाद के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय स्तर का नेता हमारे यहां से चुनाव लड़ने आ रहा है।

हम सबको मिलकर उन्हें जिताने का काम करना होगा। तभी वास्तव में इस जिले में रुके हुए विकास कार्यो को गति प्रदान की जा सकेगी। इस दौरान प्रसपाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर विनोद यादव, अजीत यादव, डाॅ. राजू यादव, अवधेश शर्मा, रवि यादव, राजीव कुमार, अश्वनी, वीके त्यागी, ललित जैन, आयुष पचैरी आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *