देहरादून में 50 हजार नये सदस्य बनाने का भाजपा का दावा

[object Promise]

भाजपा महानगर की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। पार्टी अभी तक महानगर में 50 हजार नये सदस्य बनने का दावा कर रही है। इसमें धर्मपुर विधानसभा में सबसे अधिक सदस्य बनाए गए हैं। अभियान 20 अगस्त तक चलेगा।

शुक्रवार को महानगर कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सदस्यता उप प्रमुख खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि हम केवल पांच साल तक सरकार चलाने के लिए नहीं आए हैं। हमें अपने संगठन को इतना मजबूत करना है कि अगले कई सालों तक देश की सेवा कर सके। उन्होंने सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा। कहा कि 20 अगस्त तक लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह है। कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे से ज्यादा सदस्य बनाने की प्रतिस्पर्धा दिख रही है।

हमें पूरी उम्मीद है कि 20 अगस्त तक एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इस मौके पर महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया, सह प्रमुख रणजीत भंडारी, बबीता सहोत्रा, हरीश डोरा, विशाल गुप्ता, राजीव उनियाल, सुभाष बालिया, श्याम पंत, प्रदेश सदस्यता उप प्रमुख खिलेंद्र चौधरी, पूनम नौटियाल, सतेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *