रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को राजकेशर सिंह थानाध्यक्ष बाजारशुक्ल मय हमराह चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति व तलाश वांछित क्षेत्र में मौजूद थे | मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 195/19 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 भादवि में वांछित अभियुक्तों को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए जैनबगंज कस्बा से समय करीब 10:30 बजे दिन में पकड़ लिया गया।

पूछने पर एक ने अपना नाम महाराजदीन, दूसरे ने हितेश, तीसरे ने हसीना बानो व चौथे ने मो0 अहमद बताया | पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार अभि0 का नाम व पता:-
1. महाराजदीन पुत्र जगजीवन राम नि0 सरैया पीरजादा थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी |
2. हितेश नि0 सुजानपुर थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी ।
3. हसीना बानो पत्नी मो0 अहमद नि0 फिरोजपुर थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर ।
4. मो0 अहमद पुत्र जहूर नि0 फिरोजपुर थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-
1. मु0अ0सं0 195/19 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 भादवि जनपद अमेठी ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1. राजकेशर सिंह थानाध्यक्ष बाजारशुक्ल जनपद अमेठी |
2. का0 कन्हैया लाल थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी |
3. रि0का0 राहुल सिंह थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी |
4. रि0का राहुल प्रजापति थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी |
5. म0का0 कुसुम देवी थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी |
Leave a Reply