दो महिलाओं की हुई गिरफ्तारी

विदेश- ईरान में महिलाओ के खिलाफ बड़े सख्त कानून हैं। ईरान की सरकार महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखने के लिए हर संभव प्रयास करती रहती है। वहीं बीते दिन ईरान में दो महिलाओं के ऊपर दही फेंका गया और बाद में उनको हिरासत में ले लिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं ने आपने बाल नहीं ढंके थे। यह ईरान में अवैध है। महिलाओं की इस हरकत के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।
ईरान की न्यायपालिका ने कहा है कि ईरान में महिलाओं ने अपने बाल सार्वजनिक दिखाए। यह अवैध है। महिलाओं को इस आरोप में हिरासत में लिया गया है।
वहीं उस व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है जिस व्यक्ति ने महिला के ऊपर दही फेका था। व्यक्ति की गिरफ्तारी सार्वजनिक जगह पर हंगामा करने के आरोप में हुई है।
महिलाओं और पुरुष की गिरफ्तारी के बाद ईरानी प्रशासन ने दुकान को भी नोटिस भेजा है। जिससे वहां ईरानी कानून का सुनियोजित तरीके से पालन हो सके।
जानकारी के लिए बता दें ईरान में बिना हिजाब के महिलाओं का बाहर निकलना प्रतिबंधित है। बीते कई महीनों से ईरान में हिजाब को लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। बड़े-बड़े शहरों में महिलाओं को बिना हिजाब के देखा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *