जनपद प्रयागराज के सराये इनायत थाना क्षेत्र के ककरा दुबावल गांव के सरकारी शौचालय में मंगलवार की दोपहर बम फट गया। इसकी बम की चपेट में आने से बगल में खेल रहे तीन मासूम बच्चे जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जाती है। सूचना पर थाना पुलिस के साथ पहुंचे एसपी गंगापार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। ककरा दुबावल गांव के शिवपूजन बिंद के घर के बगल में सरकारी शौचालय बना है। शौचालय के बगल में सोनम 6 पुत्री राजेश बिंद, आयुष 6 पुत्र संजय बिंद और विजय 4 पुत्र शिवपूजन मंगलवार की दोपहर में खेल रहे थे।
इसी दौरान शौचालय में तेज बिस्फोट हुआ। बताते हैं कि उसमें बम रखा था। हादसे की जद में आने से उक्त सभी बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए तो उन बच्चों को शहर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जख्मी विजय को परिजन इलाज के लिए बाइक से अन्य अस्पताल ले गए। उसकी भी मौत हो गई। दो बालकों की मौत से उनके घर में गमगीन माहौल है। मृत सोनम दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। पिता मजदूरी करते हैं। वहीं विजय दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
पिता शिवपूजन बिंद खेती-किसानी करता है। इसी प्रकार घायल आयुष के पिता संजय बिंद बंगलौर में काम करता है। दो बहनों में वह छोटा अकेला भाई है। जिस सरकारी शौचालय में बम विस्फोट हुआ।
वह इन दिनों बेकार पड़ा था। अचानक बम के धमाके से गांव के लोग दहशत में आ गए।
विस्फोट से शौचालय की दीवार भी ढह गई।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बाद में एसपी गंगापार के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट आदि टीम भी पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शौचालय में विस्फोट बस से हुआ या फिर बारूद से। और यह हरकत किसने की। पुलिस इसका पता लगा रही है।
Leave a Reply