जनरल बिपिन रावत ने भारत में पहले CDS का पद संभाला, कहा- 1+1+1 को 3 नहीं 5-7 करने पर जोर

[object Promise]

नई दिल्ली। जनरल बिपिन रावत ने आज नए साल के दिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद कार्यभार संभाल लिया है। आपको बताते जाए कि इससे पहले रावत मंगलवार को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे। केन्द्र सरकार ने जनरल बिपिन रावत को देश का पहला CDS बनाया है।
बिपिन रावत ने कहा कि CDS का काम तीनों सेनाओं को एकजुट बनाना, हम इसी ओर आगे बढ़ेंगे। अब आगे की कार्रवाई टीम वर्क की जरिए होगी, CDS सिर्फ सहयोग करेगा। 1+1+1 के जोड़ को 3 नहीं, 5 या 7 बनाएंगे, जो भी संसाधन हैं, उसपर काम करते हुए आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा पूरा फोकस तीनों सेनाओं को एक साथ करना होगा और इससे अलग जो काम हमें मिलेगा, हम उसपर आगे बढ़ेंगे। अगर सरकार ने तीन साल का कार्यकाल दिया है, तो कुछ सोच समझकर ही दिया होगा। हमारा कार्य राजनीति करना नहीं है। हमारा कार्य सरकार के दिए आदेशों की पालना करना होता है।

पदभार संभालने से पहले बिपिन रावत को आज सुबह तीनों सेनाओं की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी ।

उल्लेखनीय है कि करीब दो दशक से इस पद पर मंथन चल रहा था, अब जाकर सरकार ने इस पद का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से इस पद का सृजित करने की घोषणा की थी।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *