कुशीनगर : समउर बाजार के खरवार चौक पर कलाकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर खेली होली

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । गुरुवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर कोई एक दूसरे को ‘बुरा न मानो होली है’ का संदेश दिया। इस दौरान कुशीनगर के समउर बाजार में भी होली की खुमारी देखने को मिली। भोजपुरी फिल्म अभिनेता समेत कई गायक कलाकार रंगों में सराबोर दिखे। अपनी अदाकारी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले भोजपुरी अभिनेता व गायक धर्मेंद्र खरवार ने गांव के लोगों साथ जमकर होली खेली।
इस दौरान जिले के बिहार खुर्द समउर बाजार खरवार चौक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों ने खरवार चौक स्थित गायक मनन खरवार की स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित कर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया । होली मिलन समारोह में गायक कलाकारों में राजबलम खरवार,डॉ सौदागर कुशवाहा,राम दरस प्रसाद,रामानंद मद्धेशिया,सुकई शर्मा,बाबूलाल आर्य,प्रभु खरवार,ओमप्रकाश खरवार,रौशन खरवार,नंगेसर खरवार,ओम प्रकाश खरवार,गणेश प्रसाद,भरत शर्मा,रामप्रीत खरवार ने गायक मनन खरवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर अभिनेता व गायक कलाकार धर्मेंद्र खरवार ने होली मिलन समारोह में शामिल हुए सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर पत्रकार कपिलदेव खरवार, सन्तोष,खरवार सन्तोष शर्मा, साहआलम,अशोक चौरसिया,दीपक शर्मा,शंभू खरवार,अंकित खरवार,शिक्षक शैलेन्द्र कुमार,रामसेवक खरवार,मैनेजर खरवार,अनिल खरवार, बिरेन्द्र शर्मा,हरिशरण पासवान,दीपक शर्मा,अनिल खरवार,बनारसी पासवान,सत्यप्रकाश खरवार,अमन मिश्रा,मोनू खरवार,रोहित चौरसिया,मोहित चौरसिया,रविंद्र प्रसाद,हरेंद्र शर्मा,संजय खरवार, कुणाल खरवार,मिस्त्री पासवान पप्पू चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *