दुष्कर्म के वांछित पर कुर्की की नोटिस

[object Promise]

शुक्लागंज/उन्नाव। नगर के कंचन नगर निवासी एक युवक पर पिछले वर्ष गंगाघाट कोतवाली मे दुष्कर्म का मामला पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी को कई बार गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। न्यायालय ने आरोपी युवक के विरुद्ध कुर्की की नोटिस
जारी किया है। गंगाघाट कोतवाली में पिछले वर्ष कंचन नगर निवासी मनिया उर्फ अविनाश पुत्र मुन्नीलाल गौतम के विरुद्ध दुष्कर्म जान से मार देने की धमकी में मुकदमा 612/19 पंजीकृत है।

 

आईपीसी की धारा 376,506 के तहत पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया था। आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आ रहा है। न्यायालय मे आरोपपत्र दाखिल होने के उपरांत भी युवक न तो पुलिस की पकड़ में आया है और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किया लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी शतीस गौतम ने आरोपी युवक के विरुद्ध न्यायालय से सीआरपीसी की धारा 82 के अंतर्गत नोटिस प्राप्त कर आरोपी युवक के घर पर एक प्रति चस्पा करा दिया है। और मोहल्ले में आरोपी के बारे मे डुगडुगी पिटवाकर लोगो को आरोपी के बारे में जानकारी करा दिया है।

 

धारा सीआरपीसी 82 के अंतर्गत अगर युवक न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि मे आत्मसमपर्ण नही करेगा तो युवक के घर की कुर्की करा दिया जाएगा। कुर्की होने के बावजूद अगर युवक न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होता है। तो उसे कानून द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। अब देखना ये होगा की आरोपी आखिर कानून के हत्थे कब चढ़ेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *