गिरिराज सिंह का राहुल के माफी वाले बयान को लेकर हमला, गांधी सरनेम ही उधार का

[object Promise]

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर गांधी सरनेम को ही उधार का करार दे दिया है।

आपको बताते जाए कि भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी के रेप इन इंडिया बयान पर माफी मांगने पर कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, मैं कभी माफी नहीं मांगूंगा।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए सवाल उठाते हुए कहा कि वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे… उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं होता, कोई देशभक्त नहीं बनता… देशभक्त होने के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी रक्त होना चाहिए। वेश बदलकर बहुतों ने हिंदुस्तान को लूटा है अब यह नहीं होगा। यह तीनों कौन है? क्या यह तीनों देश के आम नागरिक हैं?’

आपको बताते जाए कि राहुल गांधी ने आज रामलीला मैदान में माफी मांगने से इनकार करते हुए जोरदार अंदाज में विरोध दर्ज किया। उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं माफी मांगो। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है राहुल गांधी है। मैं सच बात बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। मर जाऊंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा।’ राहुल के इस बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जमकर उत्साह दिखाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *