पांचवे दिन भी पीछे रही रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा, जानिए टोटल कलेक्शन

डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। रिलीज के इतने दिनों बाद भी यह फिल्म कमाई के मामले में बहुत पीछे नज़र आ रही है।  फिल्म 11 अगस्त रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से आमिर खान ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है वहीं इसी के साथ अक्षय कुमार साल में तीसरी बार ‘रक्षा बंधन’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई दिए। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्मों के बॉयकॉट के चलते दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। 

आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए है। अब इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़ें सामने आए है, जो इसके फ्लॉप होने की कहानी कह रहें हैं। फिल्म ने कल यानी संडे को 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी तो वही फिल्म ने इससे पहले सोमवार को 7.87 करोड़ रुपये कमाए है। इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 45.83 करोड़ रुपये की है।

वहीं अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का जहां रिलीज के चौथे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला था और फिल्म ने 7.05 करोड़ रुपये कमाए थे। पर इसके बाद पांचवें दिन उसमें फिर गिरावट आई। फिल्म ने पांचवें दिन 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और अभी तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन बस 34.16 करोड़ रुपये का ही हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *