अयोध्या जिले में शुक्रवार को बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और ट्रेलर दोनों लखनऊ से फैज़ाबाद की तरफ आ रहीं थी।
तभी ओवरटेक करते समय बस ट्रेलर से ही जा भिड़ी। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave a Reply