रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पोखरी व घाटों पर बने छठ वेदी की रंगाई पुताई के साथ ही साफ-सफाई युद्ध स्तर पर होने लगी है। अपने वेदिका को रंग-रोगन कराने में जुटे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग कोसी भरने की तैयारी में जुटे हैं। पोखरी पर बने चबूतरे की ग्राम पंचायत की ओर से साफ-सफाई अंतिम दौर में हैं।
ऐसे में पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार छठ घाट के सफाई कराने में यहां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों ने सफाई कराने का कार्य किया है । इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि जंगल बनवीरपुर,सत्यनारायण गुप्ता, बसहिया बनवीरपुर मोहम्मद कलीम,समाजसेवी घनश्याम खरवार, ग्राम पंचायत मित्र उतम कुशवाहा, सरवन कुशवाहा आदि लोगों का सहयोग रहा ।
Leave a Reply