रवि तिवारी
कन्नौज – नामांकन पत्र बिक्रीआज से जनपद में प्रारंभ। सभी से सामान व निष्पक्ष रहें। निर्वाचन कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ईआरओ सॉफ्टवेयर से होगा पात्र नामांकन प्रपत्रों का डिजिटाइज़ेशन।
जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र की बिक्री आज से प्रारंभ हो गयी है एवं सभी निर्धारित स्थलों पर नामांकन पत्र सभी कार्य दिवसों में मिलेंगे, एवं इस दौरान जमा हुई धनराशि को उसी दिन चालान के माध्यम से जमा कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन दाखिल करने के समय संबंधित उम्मीदवार प्रस्तावक एवं अन्य एक व्यक्ति कुल 03 व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में उपस्थित रहेंगे एवं स्क्रूटनी में मात्र दो व्यक्ति ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में 07 एवं 08 अप्रैल 2021 को नामांकन दाखिल किये जायेंगे एवं 09 एवं 10 अप्रैल 2021 को स्क्रूटनी करने के उपरांत दिनांक 11 अप्रैल 2021 को प्रातः 08:00 से 03:00 बजे तक उम्मीदवार का नाम वापसी करने के उपरांत प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे एवं सभी के नामांकन प्रपत्रों का डिजिटाइज़ेशन भी किया जाएगा। उन्होंने निर्देभ दिए कि सभी अधिकारी पूर्ण निष्पक्ष सहयोग दें एवं इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर0एन0सिंह, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, समस्त आर0ओ0, ए0आर0ओ0 उपस्थित थे।
Leave a Reply