दिल्ली| कश्मीर आज कल हर ओर सुर्खियों में है अब इस बीच भारत ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस्लामाबाद में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) में उसके बारे में जो भी बाते कही गई है वह सब झूठ और गलत बयान पर आधारित है। बता दें विदेश मंत्रालय (एमईए) की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब पाकिस्तान में ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक में संगठन द्वारा कश्मीर पर भारत की नीति के लिए उसकी आलोचना की गई है।
मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि बैठक में जो बयान दिए गए हैं जो पूर्णतः संकल्प एक निकाय के रूप में इस्लामी सहयोग संगठन की अप्रासंगिकता और इसके संचालक के रूप में पाकिस्तान की भूमिका, दोनों को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने आगे कहा वही यदि उनके भारत के सन्दर्भ में दिए बयान की ओर गौर करें तो भारत के बारे में दिए गए संदर्भ झूठ और गलत बयानी पर आधारित हैं।
अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर टिप्पणी, वे भी पाकिस्तान जैसे मानवाधिकारों के क्रमिक उल्लंघनकर्ता की शह पर, इस संस्था की औचित्यहीनता को स्पष्ट करती है.” उन्होंने कहा, “इस तरह की कवायदों से खुद को जोड़ने वाले देशों और सरकारों को अपनी प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले प्रभाव का एहसास होना चाहिए।
Leave a Reply