[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से आरपीएन सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने पर शनिवार को जिले के पडरौना नगर के दरबार स्थित से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया और पटाखें फोड़कर मिठाईयां बांटी। कुशीनगर लोकसभा अध्यक्ष मोहम्मद जहीर उद्दीन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। यह रैली पडरौना शहर के राज दरबार स्थित से होकर गुजरी।
लोकसभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जहीरद्दीन ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने आरपीएन सिंह को उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। जितना आरपीएन सिंह के कार्यकाल में जिले का विकास हुआ है उतना अब तक किसी जनप्रतिनिधि के कार्यकाल में नहीं हो सका है। बाइक रैली में विधानसभा पडरौना से जुड़े मनीष उर्फ मंटू जायसवाल,सफीक अहमद, गुड्डू मल्ल,सभासद मोनू सिंह, मुसलीम,तबरेज अालम, अलाउद्दीन अंसारी,प्रिन्स सिंह, प्रदीप मोदनवाल,संन्तोष,सेराज अंसारी समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे ।
बैठक आज,अन्य दल छोड़ कई लोग होंगे कांग्रेस में शामिल
जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर द्वारा आज रविवार को दिन के 12:00 बजे एक आवश्यक बैठक पडरौना में होना है,जिसमे पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएनसिंह के नेतृत्व मे अन्य पार्टी से को छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामेंगे। उक्त जानकारी कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Leave a Reply