[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर में कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के खिरिया टोला में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच पथराव व लाठीचार्ज में पुलिस कर्मियों ने एक घर में घुसकर सारे सामान तोड़ देने के साथ घर के सदस्यों से मारपीट करने की खबर है। मकान मालिक सना उल्लाह का पुलिस पर आरोप है कि जिस वक्त पुलिस उनके घर में घुसी,अंदर केवल महिलाएं ही थीं। पुलिस कर्मियों ने घर में रखी दो बाइक,फ्रिज,टीवी,कंप्यूटर समेत अन्य सामान तोड़ दिए। बिजली का केबिल भी तोड़ दिया। जिसके चलते घर में अंधेरा छा गया। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जबकि हमारे परिवार का इस आंदोलन या पथराव से कोई लेना देना नहीं था।
कोतवाल बोले
पडरौना के कोतवाल पवन कुमार सिंह का कहना है कि धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से एक बार ज्ञापन लेकर मामला खत्म करा दिया गया। बताया भी गया था कि निषेधाज्ञा लागू होने से प्रदर्शन और सड़क जाम करना गैर कानूनी है। लेकिन कुछ उत्पाती लोगों ने पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। इस मामले में बलवा समेत कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply