रिपोर्टर- दिनेश गुप्ता (भटनी)
सलेमपुर, देवरिया।
विकास खण्ड के ग्राम सभा गुमटही निवासी अजय प्रकाश मिश्र जो कटनी मध्यप्रदेश में स्पेशल जज हैं, उनकी इकलौती बेटी शालिनी मिश्र ने सिविल जज परीक्षा मध्यप्रदेश 2019को उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उसके इस सफलता प्राप्त करने पर उसके भाई पंकज मिश्र ने कहा कि शालिनी ने हाई स्कूल, इंटर कालेज की परीक्षा इंटरनेशनल स्कूल व्यावरा, राजगढ़ मध्यप्रदेश, बी ए एल एल बी की परीक्षा रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय जबलपुर से पास किया, तथा वहीं रहकर तैयारी करती थी, प्रथम प्रयास में ही यह परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया। उसके इस सफलता प्राप्त करने पर उससे बात की गई तो कहा कि मेरे दादा स्वर्गीय पारस नाथ मिश्र के दिखाए गए सपनों को मैंने साकार किया है। उसके इस सफलता पर माता सुमन देवी, भाई अंशु माली मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, धीरेंद्र मिश्र, धनश्याम मिश्र, वेदप्रकाश मिश्र, पंकज, रमन, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, कांग्रेस नेता डॉ धर्मेंद्र पांडेय, अरविंद मिश्र, उमाकांत मिश्र, हैप्पी शुक्ला, रवीश पांडेय, गोविंद मिश्र, विनय मिश्र, लल्लन सिंह, प्रदीप मिश्र, भागीरथी प्रसाद, गणेश मिश्र, आदि ने खुशी का इजहार किया।
अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया अपराधी
भटनी
देवरिया पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाएं गये धरपकड़ अभियान के दौरान दिन बृहस्पतिवार को करीब 12:30 बजे चेकिंग करते हुए थानाध्यक्ष व्रजेश कुमार मौर्य हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार राय एवं कॉन्स्टेबल अनिल कुमार सिंह यादव कि एक संदिग्ध पर पड़ी वह व्यक्ति चंदन कुमार चौधरी पुत्र कन्हैया चौधरी निवासी ग्राम सभा पाली पोस्ट महराजगंज थाना महराजगंज जिला सिवान का निकला जिसकी उम्र 24 वर्ष है इस व्यक्ति कोचेकिंग के दौरान 30 मदद फुर्ती 8पीएम अंग्रेजी शराब के कुल 5:400 लीटर के साथ भटनी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नवम्बर 5 के पूर्वी छोड़ के शौचालय के पास से पकड़ा गया जिसके ऊपर मुकदमा अपराध संख्या 18/19 धारा 60 एक्साइज एक्ट पंजीकृत कर कार्यवही हुई बरामदगी शराब की कुल कीमत तीन हजार रुपये बताया गया ।
Leave a Reply