प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार (17 जनवरी) को गुजरात दौरे के लिए राज्य में दोनों के स्वागत की जबरदस्त तैयारी की गयी है। इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू भारतीय पीएम मोदी के साथ महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। इजराइली पीएम के स्वागत में अहमदाबाद के एक स्कूल के बच्चे इजराइली फोक डान्स पेश करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्री हवाईअड्डे से साबरमती आश्रम तक भव्य रोड शो निकालेंगे और इसके बाद एक उद्यमिता केंद्र व बागवानी केंद्र का दौरा करेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा चुनाव के बाद मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा। दोनों प्रधानमंत्री सुबह 10.15 बजे अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंचेंगे। वहां से वे एक खुले वाहन में साबरमती के गांधी आश्रम जाएंगे। अहमदाबाद नगर निगम और गुजरात सरकार ने रास्ते में पचास जगहों पर स्टेज सजाए हैं जहां लोग इनका स्वागत करेंगे।
बीएच लोया मृत्यु मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- PIL दायर करने वालों को दिए जाएं मौत से जुड़े दस्तावेज
मोदी सरकार अब हज यात्रियों को नहीं देगी सब्सिडी, जानिए क्या है वजह
Leave a Reply