कुशीनगर में कोरोना संकट को लेकर मोहर्रम पर नहीं निकलेंगे ताजिया जुलूस-एसडीएम

कुशीनगर में कोरोना संकट को लेकर मोहर्रम पर नहीं निकलेंगे ताजिया जुलूस-एसडीएम
उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर । मोहर्रम को देखते हुए रविवार को कुबेरस्थान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें कोरोना संकट को देखते हुए ताजिया जुलूस नहीं निकालने की बात कही गई।

सदर एसडीएम रामकेश यादव ने कहा कि देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में सभी को शासन की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। मोहर्रम के दिन इस बार किसी भी ताजिएदार को कर्बला जाने और भीड़ इकट्ठा करने की अनुमति नहीं होगी। शासन के निर्देश का पालन कराया जाएगा।
इस दौरान कुबेरस्थान एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, एसआई अरुण कुमार चौबे, कन्हैया लाल यादव, रामप्यारे यादव, वीरेंद्र सिंह, अजीत कुमार यादव, ग्रामप्रधान ईश्वर शरण यादव, प्रधान प्रतिनिधि मुनीब यादव, रफीक अंसारी, चंद्रशेखर ओझा, राजकुमार गिरी, कदीश अंसारी, सुनील कुमार यादव, प्रेमप्रकाश यादव, मुर्तुजा हुसैन, विनोद यादव, अख्तर हुसैन, जहानुद्दीन अंसारी, प्रेमप्रकाश शुक्ल, शेषनाथ चौधरी, देवदत्त सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, भुनेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *