श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : कन्हैया के अवतार लेते ही भक्ति में डूबा पडरौना शहर,बाल रूप ने मोहा मन

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं को प्रदर्शित करने वाली सुन्दर झांकियां सजाई गईं। मध्यरात्रि में भगवान विष्णु के संपूर्ण अवतार लीला पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ। इस दौरान पूरा शहर जय कन्हैया लाल… के जयघोष गुंजायमान रहा।

 

 

शुक्रवार की रात में पडरौना नगर के श्याम मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ पहुंची और लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी झांकियों का आनंद उठाया।  पडरौना नगर में तिलक चौक, अंबेडकर नगर,छावनी, साहबगंज,बावली चौक, कठकुईयां रोड़ पर जगह-जगह जन्मोत्सव में भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा। नगर समेत सभी कृष्ण पंडालों में में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। देर रात तक चहल-पहल बनी रही।
भजन, संगीत, नृत्य आदि आयोजित किया गया था जो देर राम तक कार्यक्रम चलता रहा। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *