मिनी ट्रामा सेंटर अमहट-सुल्तानपुर को संचालित न किये जाने के विरोध में कांग्रेसी कल करेंगे भूख हड़ताल।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

*राजीव गांधी पार्क में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भरेंगे हुंकार*

सुल्तानपुर :-सरकार की विकास विरोधी नीतियों व वर्षों से पड़े ट्रामा सेंटर की खस्ताहाल व्यवस्था , महिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार, शहर में जाम व अतिक्रमण की समस्याओं को ठीक कर आम जनजीवन सुदृढ़ बनाने को लेकर सुल्तानपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष ने बड़ी लड़ाई ठान दी है । सोमवार से वह अपने पदाधिकारियों के साथ शहर के राजीव गांधी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठेंगे । उनके इस ऐलान के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है । वही प्रदेश कांग्रेस के कमेटी व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी को भी इस बाबत सहमति के लिए पत्र भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अमहट सुल्तानपुर स्थित मिनी ट्रामा सेंटर का संचालन ना किये जाने के विरोध में दिनांक 25/2/2019 को समय 10 बजे सुबह से स्थानीय राजीव गांधी पार्क (तिकोनिया पार्क) सुल्तानपुर में रणजीत सिंह सलूजा अध्यक्ष शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ व महासचिव मोहसिन सलीम साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस बाबत नगर अध्यक्ष रणजीत सिंह सलूजा ने जिले भर के सभी कांग्रेस जनों,सामाजिक संगठनों व जनपदवासियों से अपील है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर जनहित के लिए समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करें । जिससे सरकार तत्काल इन समस्याओं पर ध्यान दें और जिले की जनता को सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *