लंदन. हॉलीवुड एक्ट्रैस और सिंगर सेलेना गोमेज़ की कुछ तस्वीरें सामने आई है. इन तस्वीरों में वह समंदर के किनारे बिकिनी में नजर आ रही हैं. इस दौरान वह काफी हॉट लग रही है. ‘
बताया जा रहा है कि सेलेना इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हैं. 25 साल की सेलेना को किडनी के ऑपरेशन के बाद पहली बार बिकनी में देखा गया.
बता दें कि पिछले साल सेलेना की किडनी का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद से उन्हें इस तरह से पब्लिक प्लेस में नहीं देखा गया था. सेलेना को उनकी बोल्ड तस्वीरों के लिए काफी ट्रोल किया जाता है. इसके बवजूद सेलेना लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सेलेना ने ट्रोल्स को एक बॉडी-पॉजिटिव मैसेज लिखकर जवाब दिया था.
बीते दिनों सेलेना को उनके प्रेमी द वीकेंड से ब्रेकअप होने के बाद उनके पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर के साथ देखा गया था. इस बीच यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि एक दौर में एक-दूसरे के दीवाने रहे सेलेना और बीबर एक बार फिर प्यार में पागल होने को तैयार हैं या नहीं.
Leave a Reply