मोहर्रम व गणेश पूजा को लेकर एसपी ने की बैठक

[object Promise]

त्योहारों में माहौल बिगाड़ने वालों पर करें कड़ी कार्यवाही……. पुलिस अधीक्षक।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग व मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मोहर्रम व गणेश पूजा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने समस्त एसडीएम, सीओ, थानेदारों को स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर अपने-अपने इलाकों में स्थित ताजिया रखने के चबूतरे, कर्बला व रास्तों के संबंध में समस्त जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी थानेदारों से अपने-अपने थानों में संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक करने को कहा। उन्होंने सभी ताजियादारों व आयोजकों के साथ वार्ता करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद कहीं भी लाउडस्पीकर नहीं बजेगा इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जुलूस में कोई भी शराब का सेवन न करें इसकी जानकारी आयोजकों के माध्यम से सुनिश्चित कराएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए तत्काल उसका खंडन जारी करेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छोटी से छोटी घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को जरूर देंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने नगर पालिका/ नगर पंचायतों में सूअर पालकों को नोटिस जारी कर दें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को जुलूस वाले मार्ग व कर्बला की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत को जुलूस वाले मार्ग में ढीले तारों को सही करवाने के साथ ही त्यौहार के दिन विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने त्योहार के दिन अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *