हाजीपुर. मुजफ्फरपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद के खिलाफ हाजीपुर नगरपालिका की जमीन पर निर्माण में गड़बड़ी को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद की पत्नी रामा निषाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन पर नगरपालिका की जमीन पर किए जा रहे निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। रामा के अलावा चार और लोगों के खिलाफ भी नोटिस जारी किए गए हैं।
रामा निषाद हाजीपुर नगर परिषद की अध्यक्ष भी हैं। नगर निगम की जमीन काफी समय से एक कॉप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जिसके बाद कोर्ट में याचिका दायर की गई और फिर कोर्ट ने गिरफ्तार वारंट जारी कर दिया। रामा निषाद न केवल सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं अपितु बिहार भाजपा के कद्दावर नेता कैप्टन जयनारायण निषाद की बहू भी हैं। कैप्टन निषाद देशभर के निषादों के नेता बताए जाते हैं। इस वारंट को फिलहाल भाजपा-जेडीयू के बीच चल रहे गतिरोध से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
Leave a Reply