[object Promise]
उन्नाव ।
प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में सरनीत कौर ब्रोका नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक विस्तृत दिशा-निर्देश दिये ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 19 से 24 मार्च, 2021 तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है।
दिनांक 19 मार्च, 2021 को प्रदेश मुख्यालय पर 11.00 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रेस-वार्ता का आयोजन चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन, प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम की प्रेस वार्ता का पूरे प्रदेश में सजीव प्रसारण होगा। जनपद मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की देखरेख में किया जाएगा।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के समापन के तुरन्त पश्चात जनपद मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई जनपद स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया जायेगा। जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी,समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को योजनाओं यथा वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण टूलकिट योजना आदि में धनराशि अथवा प्रमाण-पत्र जैसे गोल्डन कार्ड तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण किया जायेगा, जिस हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन जनपद के सांसद, विधायक (विधानसभा व विधानसभा परिषद) की उपस्थिति में किया जाएगा।
Leave a Reply