रुपये लाने का बनाते थे दबाव , पीड़िता को कमरे में बंद करके पीटता था परिवार

कानपुर चकेरी के पटेलनगर में किशोरी के धर्म परिवर्तन और निकाह के मामले में पुलिस ने आरोपित आदिल खान को जेल भेज दिया। किशोरी के बयान के बाद मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और अब जल्द न्यायालय में उसके बयान कराए जाएंगे। एसआइटी ने पुराने चार मामलों की जांच जूही थाना प्रभारी को सौंपी है। बाकी पांच मामलों से जुड़े आरोपितों के छह करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

रुपये लाने का बनाते थे दबाव , पीड़िता को कमरे में बंद करके पीटता था परिवार
चकेरी थाना पुलिस ने किशोरी का बयान लेकर मेडिकल कराया और धर्म परिवर्तन करा निकाह करने वाले आरोपित को जेल भेज दिया है।

फर्जी दस्तावेज तैयार करके किया निकाह

पटेल नगर निवासी अनुसूचित जाति के मजदूर की 16 वर्षीय बेटी को इलाके का आदिल पांच फरवरी को अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता बीमार हैं और भाई उस वक्त बेंगलुरू में नौकरी कर रहा था। आरोप है कि आदिल ने किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उम्र के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर निकाह किया था। पीडि़ता ने मायके आकर बताया कि पति कमरे में बंद करके रखता था और विरोध पर पूरा परिवार पीटता था। घर से रुपये लाने के लिए दबाव बनाता था। इन्कार पर आरोपित ने तलाक देने और जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी के भाई ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं संग थाने पहुंचकर अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, एससीएसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट लिखाई थी।

लव जिहाद के चार मामलों की जांच जूही थाने को

थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित आदिल को पटेल नगर क्रासिंग के पास गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी

शालिनी यादव प्रकरण की जांच बाबूपुरवा ट्रांसफर

बर्रा छह की शालिनी यादव ने धर्म परिवर्तन कर जूही के मो. फैसल से शादी की थी। शालिनी की मां सतरूपा ने मोहम्मद फैसल व उसके परिवार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखाया था। किदवई नगर थाना प्रभारी धनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच अब बाबूपुरवा थाना प्रभारी को दी गई है।

उधर, पुलिस के मुताबिक वर्ष 2019 में दक्षिण के अलग-अलग थानों में लव जिहाद व धर्म परिवर्तन संबंधी चार मुकदमे दर्ज हुए थे। इनकी जांच जूही थाना प्रभारी संतोष आर्या को सौंपी है। बाबूपुरवा के एक मामले में आरोपित एहसान के मामा को गुरुवार दोपहर बुलाया गया। एहसान पर लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने और उसके मामा पर युवक व युवती को भगाने का आरोप है। सीओ गोविंद नगर वीके पांडेय ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *