[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर: जिले के कसया स्थित शहीद अमिय चौक पर एक व्यक्ति अकेले मचान बनाकर पानी के लिए भागीरथी सत्याग्रह कर रहा है। देवरिया निवासी व खुद को जल देवता बताने वाला और पानी बचाओ महासंघ का विजय जुहाठा मंगलवार को कसया पहुंचा। विजय ने बताया कि कुशीनगर जिले के कसया में चार दिनों तक भागीरथी सत्याग्रह करेगा।
सुबह साढे सात से शाम साढे सात बजे तक 12 घंटे तक चलने वाले सत्याग्रह के दौरान विजय रास्ते से गुजर रहे राहगीरों समेत नगरवासियों को पानी बचाओ महासंघ में शामिल होकर जल संचय के प्रति जागरूक कर रहा है। विजय पिछले 13 सालों से लगातार देवरिया में मचान बनाकर सत्याग्रह कर रहा है।
Leave a Reply