BCCI ने जताया दुख विराट कोहली की 87 साल की फैन चारुलता पटेल के निधन पर

[object Promise]

गांधीनगर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की 87 वर्षीय सुपर फैन चारुलता पटेल का निधन हो गया है। विश्वकप के दौरान चारुलता ने विराट कोहली को आशीर्वाद दिया था। आपको बताते जाए कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने स्टेडियम पहुंची और ‘सुपरफैन दादी’ के नाम से मशहूर हुईं 87 वर्षीय क्रिकेट फैन चारुलता पटेल का निधन होने पर बीसीसीआई ने ट्वीट किया है।

ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि टीम इंडिया की सुपरफैन चारुलता पटेल जी हमेशा हमारे दिलों में बनी रहेंगी। खेल के लिए उनका जुनून हमें प्रेरित करता रहेगा और उनकी आत्मा को शांति मिले।
चारुलता पटेल उस समय टीम इंडिया की खास फैन बन गईं जब उन्होंने इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियम में पहुंच कर टीम इंडिया को सपोर्ट किया था।

[object Promise]

इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने स्टैंड में जाकर उनसे मुलाकात भी की थी। इतना ही नहीं विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने उनसे आशीर्वाद भी लिया था। वे जिस तरह टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रही थीं, उसने सभी को मुरीद बना लिया था। विराट कोहली ने उन्हें कुछ मैचों के टिकट भी गिफ्ट किया था।

वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच के बाद चारुलता पटेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं और हर कोई उनके बारे में बात कर रहा था। चारुलता पटेल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनके निधन की पुष्टि कर दी है।

इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा गया कि बहुत दुख के साथ आप सभी को बताना पड़ रहा है कि हमारी दादी ने 13 जनवरी को शाम 5:30 बजे आखिरी सांस ली है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *