सांप ने शराबी को काटा तो मौके पर ही गई सांप की जान

डेस्क । सोशल मीडिया पर कई वीडियो और घटनाएं वायरल होती रहती हैं। इनमें से कुछ हैरान करने वाली होती हैं। इनमें सर्पदंश की भी कई घटनाएं होती हैं। वहीं आपको बता दें कि सर्पदंश में कई लोग फंस जाते हैं और कई विडियोज ऐसे भी है जहां इंसान की मौके पर ही मौत हो जाती है।
वैसे तो सांपों की कई प्रजातियां होती हैं, जिनमें से कुछ बेहद जहरीले भी होते हैं। क्या आप जानते हैं इनमें किंग कोबरा सांप काफी जहरीला माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि किंग कोबरा के काटने तुरंत ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। पर सोशल मीडिया पर एक घटना तेजी से वायरल हो रही है जिसमें किंग कोबरा की मौत एक शराबी के काटने से हो जाती है, यह बेहद ही हैरान करने वाला है। बता दें वह आदमी नशे में था और उसे दो बार खूंखार किंग कोबरा ने काट लिया था तो हैरानी की बात यह है कि सांप के काटने से व्यक्ति को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा, बल्कि उस कोबरा की जान चली गई।
यह मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का है। यहां तक कुशीनगर के जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शराबी इमरजेंसी वार्ड में जा पहुंचा और कहा कि उसे किंग कोबरा ने नहीं काटा है, इसलिए उसे एक इंजेक्शन भी दिया जाना चाहिए। इसके आगे शराबी ने डॉक्टरों को बताया कि रास्ते में एक किंग कोबरा ने उसे शरीर पर दो जगह काट लिया और सांप की मौत हो गई।
आपको बता दें शराबी जब जिला अस्पताल पहुंचा तो उसके हाथ में एक बैग था। उस बैग में मरा हुआ किंग कोबरा था। उस कोबरा ने शराबी को काटा था। दवा की बोरी में कोबरा देखकर अस्पताल में हंगामा मच गया। वह मरे हुए सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से इलाज की गुहार भी लगाई। जिसके बाद इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *