इंडियन आइडल 11 के होस्ट और बॉलीवुड के मशहूर गायक आदित्य नारायण (Aditya Narayan) भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के साथ ठुमके लगा रहे है। ये गाना हालांकि करीब 5 साल पुराना है, इसके बावजूद इन दिनों यह इंटरनेट पर छाया हुआ है।
भोजपुरी गाना ‘मूड बिगाड़ेलू’ इन दिनों यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में आदित्य और मोनालिसा की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. इस वीडियो को अब तक 47 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को खुद आदित्य नारायण ने ही अपनी आवाज दी है। आप भी देखें !
आदित्य ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘प्रदेश’ से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी. उन्होंने कई गानें भी गाए थे। आदित्य का पूरा परिवार संगीत से तालुकात रखता है। पिता के अलावा उनके दादा हरी कृष्ण झा और दादी भुवनेश्वरी झा भी अपने जमाने अपने स्वरों के लिए जाने जाते हैं।
वहीं, बात मोनालिसा की करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अकसर वो अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।’बिग बॉस’ में आने के बाद उन्हें नया आयाम मिला और वो भोजपुरी फिल्म जगत से लेकर टीवी और बॉलीवुड तक जा पहुंची। मोनालिसा इन दिनों टीवी शो ‘नजर’ में एक डायन में नजर आ रही हैं।
Leave a Reply