धरना-प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने पीएम मोदी की रैली से लौट रहे एक पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी हत्या

[object Promise]

गाजीपुर । गाजीपुर में आरक्षण की मांग को लेकर निषाद समाज के लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पीएम की सभा समाप्त होने के बाद शनिवार की शाम एकाएक कठवामोड़ पुल पर जाम लग गया। जाम देख पीएम की सभा से वापस लौट रही करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस जाम समाप्त कराने में जुट गई। तभी धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस बीच कई वाहनों के शीशे टूटे। आंदोलनकारियों ने एक पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सीएम योगी ने मामले को संज्ञान में लिया है।

सीएम ने पुलिसकर्मी के परिजनों को 40 लाख रुपए देने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से वापस लौट रहे बीजेपी समर्थकों पर बलिया में पत्थरबाजी की गई। इस पत्थरबाजी में घायल हुए सिपाही मुकेश वत्स की मौत हो गई है। बुलंदशहर में भीड़ हिंसा में एक पुलिस अफसर की मौत के कुछ दिन बाद ही अब यूपी के गाजीपुर में ऐसी ही एक घटना घटी है। शनिवार को निषाद पार्टी और एसबीएसपी से ताल्लुक रखने वाले प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में एक सिपाही की मौत हो गई।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाजीपुर में रैली थी और वहां से लौट रही गाड़ियों पर शनिवार की शाम को पथराव किया गया। इस पथराव में घायल पुलिसकर्मी सुरेश कुमार वत्स की मौत हो गई। घटना गाजीपुर जिले के गाजीपुर कठवा मोड़ के पास की है। आरोप है कि रैली से लौट रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों की गाड़ियों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। बाद में दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी, जिसके चलते पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी के दौरान सिपाही सुरेश भी वहां मौजूद थे। पत्थरबाजी में सुरेश और दो अन्य सिपाही घायल हो गए। बाद में सिपाही सुरेश कुमार वत्स की मौत हो गई।

हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन का कोई भी अधिकारी अभी कुछ कहने से इनकार कर रहा है। घटना के बाद पुलिस ने निषाद पार्टी के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर मिले वाहनों को जब्त करने के साथ ही बाकी हमलावरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मृतक सिपाही के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है। मृतक सिपाही मुकेश वत्स की पत्नी को 40 लाख रुपये और उनके माता-पिता को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। मुकेश की पत्नी को असाधारण पेंशन और परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिपाही मुकेश वत्स की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथी ही उन्होंने गाजीपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *