[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन/हर्ष यादव
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एलबी सिंह ने बताया कि ऑटो रिक्शा हेतु प्रस्तावित नए केंद्र मुंशीगंज, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, जायस, फुरसतगंज एवं इन्हौना के जन सामान्य की सुविधा हेतु कुल 145 परमिट का प्रस्ताव संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या को प्रेषित किया गया है एवं पूर्व में निर्धारित केंद्रों पर भी 55 और परमिट का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। जिससे परमिट प्राप्त होने की दशा में जनता को आवागमन में और अधिक सुगमता होगी।
Leave a Reply