बड़े ही धूमधाम से मनाई गई भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण की बरही महोत्सव

अमेठी। भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्मदिन के 12 दिन बाद मनाया जाने वाला बरही महोत्सव समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।

बाबा नंदमहर धाम में शुक्रवार देर शाम को भगवान श्रीकृष्ण बरही महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में बिरहा  गायन व सोहर, कजरी गीतों ने समां बांध दिया, मशहूर बिरहा गायक छविलाल पाल व महानन्द यादव ने क्षेत्र से पहुँचे सैकड़ो भगतो का गीत के माध्यम से मनमोह लिया और बिरहा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चल कर सामाजिक समरसता स्थापित करने का संदेश दिया।

इस शुभ अवसर पर उदयराज यादव जिलापंचायत सदस्य महेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य यादव संगठनों के जिलाध्यक्ष प्रसपा प्रदेश सचिव ललित यादव पूर्व सपा प्रवक्ता विजय यादव सपा विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव सपा ब्लाक अध्यक्ष जगप्रसाद यादव राज बहादुर यादव सुनील यादव यादव सेना ब्लाक अध्यक्ष शत्रुहन यादव सुभाष यादव उजागिर यादव उदयराज यादव अनुरूद्ध ऊर्फ मोनू यादव हर्ष यादव मुकेश यादव प्रवीण यादव मुरलीधर शुभम यदुवंशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *